

कोरबा। कोरबा जिले में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाया गया। देशभक्ति की भावना से लबरेज जिले के नागरिकों ने खुशी और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। भाजपा महिला मोर्चा हरदी बाजार के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर अनसूया राठौर ने हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। इस कार्यक्रम में अनुसुईया राठौर, उमा राठौर, चंद्रकला कश्यप, संध्या राठौर, लता महिलांगे, यामिनी राठौर, गिरजा गोंड़, प्रभा यादव, राधिका यादव, स्वाति गोस्वामी, भगवती यादव, तुलसी लता, गणेश बाई, मथुरा, सरिता, साधना धान कंवर, रवीना, आकृति, दीपका, गंगोत्री, चमेली ने विशेष भूमिका निभाई ।










