Thursday, July 30, 2026

‘भारत का अभिन्न अंग है जम्मू-कश्मीर और लद्दाख’ भारत ने UN में फिर लगाई पाकिस्तान को लताड़

न्यूयॉर्क. पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में कश्मीर का राग अलापा। देश के कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवारुल हक काकर द्वारा दिए गए भाषण पर भारत ने हमला बोला और पड़ोसी मुल्क को इन तीन मुद्दों को सुधारने की सलाह दी।UNGA की दूसरी समिति के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली करना चाहिए और सीमा पार आतंकवाद को रोकना चाहिए। साथ ही पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ मानवाधिकारों का उल्लंघन होने से रोके।

  • पेटल गहलोत ने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति कायम करने के लिए पाकिस्तान को तीन कदम उठाने होंगे।
  • पहला- सीमा पार आतंकवाद को रोकना और अपने आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को तुरंत बंद करना।
  • दूसरा- अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों को खाली करें।
  • तीसरा-पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ गंभीर और लगातार हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकें।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख’ भारत के अभिन्न अंग

भारतीय राजनयिक ने पाकिस्तान को लताड़ते हुए दोहराया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख भी भारत के अभिन्न अंग हैं। पाकिस्तान को भारत के घरेलू मामलों के बारे में बयान देने का कोई ‘अधिकार’ नहीं है। पेटल गहलोत ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित मामले पूरी तरह से भारत के आंतरिक हैं।