नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम (Sikkim) और पूर्वोत्तर भारत (North East India) में भारी बारिश होगी। विभाग ने मध्य प्रदेश (MP), विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। एमपी के कुछ जगहों पर आज सुबह भी बारिश हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली (Delhi) में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबादी होने की संभावना है।
.jpg)











