Friday, September 25, 2026

महादेव एप पर टेढ़ी हुई ईडी की निगाह, कोलकाता, भोपाल, मुंबई में दबिश देकर जब्त किए 417 करोड़ रुपए…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी खेल का हिस्सा बन गए महादेव एप को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने कोलकाता, भोपाल, मुंबई आदि शहरों में महादेव एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सबूत हासिल किए हैं, इसके साथ 417 करोड़ रुपए की आय को फ्रीज/जब्त कर लिया है.