कोरबा में एक युवक की लाश नग्न अवस्था में मिली है। उसका शव नाले के पास पड़ा था। लाश के पास से पुलिस को लड़की का दुपट्टा और कंबल मिला है। साथ ही युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। इस वजह से ही पुलिस ने युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह लोगों ने उरगा करतला मार्ग में केंदई नाला के पास शव देखा था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौेके पर गई तो पुलिस ने देखा कि शव में कीड़े लग चुके थे। वह नग्न अवस्था में नाले के किनारे पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेजा दिया।







