यूक्रेन में रूसी सेना के हमले लगातार जारी हैं। यहां से कई हैरान और विचलित कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टैंक सड़क पर सामने से आ रही एक कार को अचानक रौंद देता है। वीडियो में कुछ लोग चीखते हुए कहते हैं कि टैंक ने कार को रौंदा दिया।
बाद में पता चलता है कि वह बुजुर्ग बच गया। इसका भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि कार पूरी तरह पिचक चुकी है और वह सीट पर फंसा हुआ है। इसके बाद आसपास मौजूद लोग कार को तोड़कर उसे निकालते हैं।











