रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। अज्ञात दो युवकों ने पंप कर्मचारी के जेब में रखे 49 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोवा अंडरब्रिज के नीचे स्थित सांई बाबा पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने आए थे। इस दौरान दोनों ने पंप कर्मचारी जेब में रखे 49 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
लूट की पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो युवकों ने मौके पाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार दोनों युवक की तलाशी में जुट गई है। इधर दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।








