Sunday, June 14, 2026

रायगढ़ जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा

परिजनों का आरोप है कि जेल में हुई मारपीट के कारण संजय बघेल की मौत हो गई।रायगढ़ में अवैध शराब मामले में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और जेल में मारपीट का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है।