Wednesday, October 21, 2026

लड़कियों से बैड-टच…अश्लील इशारे करता था प्रिंसिपल, अब पहुंचा जेल

गरियाबंद में छात्राओं से बैड करने वाले प्रिंसिपल जेपी वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskarगरियाबंद जिले में छात्राओं को अश्लील इशारे और ब्रेक में बैड टच करने के आरोप में प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रिंसिपल ने विरोध करने पर 4 छात्राओं को फेल किया था, जबकि 7 बच्चियों के साथ अश्लीलता की। छुरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रिंसिपल का नाम गोपेश्वर वर्मा है, जो फिंगेश्वर निवासी है। वह अकलवारा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ था। पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

छात्राओं और उनके परिजनों ने 5 जुलाई को स्कूल में ताला लगा दिया और प्रदर्शन किया।
छात्राओं और उनके परिजनों ने 5 जुलाई को स्कूल में ताला लगा दिया और प्रदर्शन किया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कुछ दिनों पहले अकलवारा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल गोपेश्वर वर्मा की करतूत की DEO और BEO से शिकायत की गई थी। जांच में गोपेश्वर वर्मा की करतूत की पुष्टि हुई थी, लेकिन शिक्षा विभाग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा था।

इसके बाद मामले में कार्रवाई नहीं होने पर छात्राओं और उनके परिजनों ने 5 जुलाई को स्कूल में ताला लगा दिया और प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना था कि मामला गंभीर है और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन आरोपी पर मेहरबानी बरती जा रही है।

स्कूल में ताला लगाने के 4 घंटे बाद तहसीलदार रमेश मेहता ने BEO की मौजूदगी में ताला खुलवाया। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया था कि प्रिंसिपल को हटा दिया जाएगा। अधिकारियों ने परीक्षा परिणाम से जुड़े दस्तावेज और पंजी जब्त कर लिया था