धोबी बरेट समाज ने संत गाडगे जी की जयंती पर बाराद्वार में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शादी योग्य युवको व युवतियो का भी परिचय कराया गया, कार्यक्रम से पहले समाज के लोगों द्वारा बाइक रैली निकाली गई तथा संत गाडगे जी की भावनाओं को लोगों तक पहुंचाया गया , इस आयोजन में धोबी समाज के प्रबुद्ध लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।











