Friday, September 25, 2026

संसद में क्रिमिनल प्रोसिजर बिल 2022 पास, बढ़ेगी जांच एजेंसियों की ताकत

संसद में क्रिमिनल प्रोसिजर (आईडेंटिफिकेशन) बिल 2022 पास हो गया है। इसमें अपराधी के बायोमेट्रिक सैंपल के साथ बायोलॉजिकल सैंपल लेने का भी प्रावधान है। सरकार के मुताबिक, अपराधियों पर लगाम लगाने और उनसे दो कदम आगे रहने के लिए यह बिल लाया गया है। इससे जांच एजेंसियों की शक्ति बढ़ेगी, अपराधियों पर अंकुश लग सकेगा।

उधर, लोकसभा में आज ‘सामूहिक संहार के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली संशोधन बिल 2022 पास हो गया। इस बिल में सामूहिक संहार के हथियारों एवं उनसे जुड़ी प्रणालियों के प्रसार के लिए फंडिंग रोकने का प्रावधान है। यह पूरी कवायद देश के अंदर बैठकर बाहरी तत्वों द्वारा देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर कार्रवाई के लिए की गई है।

संसद का बजट सत्र कल समाप्त हो सकता है

संसद का मौजूदा बजट सत्र गुरुवार को यानी निर्धारित तारीख से एक दिन पहले समाप्त हो सकता है। इसी दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जा सकती है। मौजूदा सत्र 31 जनवारी से शुरू हुआ था। इसका पहला चरण 11 फरवरी तक चला था।