गुबार से भर चुका है, नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है घर के भीतर भी अब हम सुरक्षित नहीं है, इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हम सभी इस समस्या के समाधान की दिशा में प्रयास करें जिसके लिए पहल करते हुए हमारे द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा, नगर पुलिस अधीक्षक ,दर्री थाना प्रभारी दर्री को ज्ञापन देकर संयंत्र प्रमुखों से इस व्यवस्था के सुधार के लिए निर्देश देनेनिवेदन किया गया है। बावजूद यदि परिवहन कर्ता और संयंत्र प्रमुख अपनी मनमानी करते हैं ,तो आप और हम मिलकर दिनांक 18 फरवरी सुबह 10:00 बजे से जेलगांव चौक पर चक्काजाम आंदोलन कर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे और इस पर तब तक चक्का जाम करेंगे जब तक निदान के लिए कोई ठोस पहल सामने नहीं आ जाती आप सभी इस अवसर पर अवश्य उपस्थित रहेंगे हम आशान्वित हैं जन भावना एवं जन समस्या को देखते हुए आप सभी का सहयोग हमें प्राप्त होगा। धन्यवाद











