knn24.com/सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सल साजिश की वजह से CRPF के 3 जवान घायल हो गए। रविवार की सुबह जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ जिसकी चपेट में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट और 2 जवान आ गए। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुकमा के किस्टाराम थाना इलाके के पलोड़ी कैंप के पास हुई है। जवान सर्चिंग पर थे तभी उन्हें नक्सलियों द्वारा लगाया गया IED मिला। इसे डिफ्यूज करने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया।

धमाके के दौरान बम को डिफ्यूज करने वाले जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल जवानों में CRPF 208 कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट विकास कुमार और उनके दो सहयोगी शामिल हैं। फिलहाल, CRPF इलाके में सर्च अभियान चला रही है।