रायपुर। राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक एडवोकेट के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार राजातालाब निवासी अंजुम खान ने सोशल मीडिया स्टेटस पर रमजान की शुभकामनाओं के साथ हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुत्व को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। पोस्ट वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
इसका विरोध करते हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







