बिलासपुर/कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने वर्ष 2026-27 के लिए 1600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें 500 ग्रेजुएट अप्रेंटिस और 1100 टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। इंजीनियरिंग के साथ बीबीए, बीसीए, बीकॉम और बीएससी (केमिस्ट्री) जैसे सामान्य स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले NATS 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद 17 मार्च से 31 मार्च 2026 तक SECL की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की विभिन्न खदानों और संस्थानों में एक वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।







