Monday, September 21, 2026

स्कूल में अंडरवियर में बैठे मिले हेडमास्टर! बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला कथित मामला सामने आया है। डोंगा-कोहरोद के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक पर ड्यूटी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में स्कूल में बैठे रहने और बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर नाराजगी जताई।

टी-शर्ट और अंडरवियर में बैठे होने का आरोप

अभिभावकों का आरोप है कि प्रधान पाठक स्कूल में ड्यूटी के दौरान केवल टी-शर्ट और अंडरवियर पहने हुए प्रधान पाठक कक्ष में बैठे मिले। इतना ही नहीं, शिकायत में बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत करने और कथित तौर पर अश्लील वीडियो देखने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।