कोरबा। कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद स्व. बंसीलाल महतो जी की जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 39 पार्षद तरुण राठौर के नेतृत्व में विविध आयोजन किए गए। इस अवसर पर महिला मोर्चा बालको मंडल के सहयोग से सेक्टर-4 प्राइमरी स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी किट, कॉपियां एवं चॉकलेट वितरित कर उनकी शिक्षा में सहयोग का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात स्कूल के सामने स्थित उद्यान में स्व. बंसीलाल महतो जी की स्मृति में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।







