Monday, May 4, 2026

जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा के चुनाव में गजानंद अग्रवाल ने ठोकी दावेदारी, त्रिकोणी मुकाबले में दिलचस्प संघर्ष के आसार

कोरबा। 1 जुलाई 2025। जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा कक्ष के प्रस्तावित चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गजानंद अग्रवाल उर्फ गज्जू भैया ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। अपने सरल और विनम्र स्वभाव के चलते गज्जू भैया व्यापारियों के बीच एक अलग पहचान रखते हैं।

चुनावी प्रचार के दौरान गज्जू भैया लगातार व्यापारियों से संपर्क कर अपनी बात रख रहे हैं तथा पैनल के सभी पदाधिकारियों को विजयी बनाने के लिए समर्थन मांग रहे हैं। व्यापारिक वर्ग में उनके प्रति उत्साह और सकारात्मक माहौल को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वे इस चुनाव में मजबूत स्थिति में हैं।

चुनाव का मुकाबला त्रिकोणी हो गया है। मैदान में पूर्व अध्यक्ष योगेश जैन और विनोद अग्रवाल भी अपनी-अपनी दावेदारी के साथ चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मंगलवार को मतदान होगा तथा संभवतः शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।