Sunday, August 2, 2026

हवलदार की शह पर सरेआम लूट और मारपीट, अपराध दर्ज, एसपी ने किया सस्पेंड

सिमगा। पंजाब से हार्वेस्टर का कार्य करने आए लोगों के साथ सिमगा इलाके में मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। आरोपियों ने अपने आप को पुलिस बताकर मारपीट और लूट की है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पीड़ित से 20000 हजार रूपए लूट लिए। हैरानी की बात यह है कि इस लूट और मारपीट में एक हवलदार के भी शामिल होने की खबर है। पुलिस अधीक्षक ने हवलदार को निलंबित कर दिया है।