Monday, June 29, 2026

अवैध संबंध का आराेप लगा पत्नी को भाई के घर पर छोड़ा, युवक ने लगाई फांसी

knn24news/ अवैध संबंध का शक हाेने पर मारपीट करते हुए अपनी पत्नी काे घर में लाकर छाेड़ने के कारण युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने आराेपी युवक काे गिरफ्तार कर लिया। काेरबी के तनेरा गांव निवासी 22 वर्षीय जगतपाल खुसराे उर्फ बबलू घर में था। रिश्तेदारी में उसका भाई गांव का 26 वर्षीय निरंजन खुसराे उर्फ गुड्डू अपनी पत्नी काे लेकर उसके घर पहुंचा।

वह उस पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध का आराेप लगाकर मारपीट करने लगा। वहीं अपनी पत्नी काे उसके घर पर रहने छाेड़ दिया। इससे जगतपाल ने फांसी लगा ली। यह जानकारी हाेने पर निरंजन भाग गया था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर निरंजन काे गिरफ्तार कर लिया है।