
लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) से डिस्चार्ज होने के बाद नवनीत राणा ने सीएम उद्धव ठाकरे को चुनौती दे दी है. उन्होंने कहा कि मैं सीएम उद्धव ठाकरे (CM Udhhav Thackeray) को चुनौती देती हूं कि वे महाराष्ट्र में कहीं से भी चुनाव लड़ें और मैं उनकी खिलाफ चुनाव लडूंगी. अस्पताल से बाहर आते समय उनके साथ में हनुमान चालीसा दिखी. उन्होंने अस्पताल से बाहर आकर कहा कि हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए मैं 14 दिन तो क्या 14 साल भी जेल में रहने को तैयार हूं. राणा (Navneet Rana) ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में मैं पूरा ताकत के साथ जनता के बीच जाऊंगी. उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता उद्धव ठाकरे को बताएगी कि हनुमान और राम का नाम लेने वालों को परेशान करने का क्या परिणाम होता है.







