Monday, July 13, 2026

आईपीएल के नाम पर लगता है लाखों का सट्टा, पुराने सटोरियों पर नजर रखे हुए हैं पुलिस

क्रिकेट के आईपीएल फॉर्मेट को लेकर सटोरिए जमकर अपनी दुकान चलाते हैं। कई मौकों पर इसका खुलासा हुआ है और बड़ी मात्रा में सट्टा पट्टी के साथ नगदी रकम भी पुलिस के द्वारा जप्त की गई हैं। आगामी दिनों में शुरू होने वाले आईपीएल क्रिकेट लीग को लेकर पुलिस अभी से सक्रिय हो गई है। कोरबा में कोतवाली थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि पुराने सटोरियों पर हम बराबर नजर रखे हुए हैं । इसी के साथ जिन स्थानों से यह गतिविधियां संचालित होती हैं वहां पर भी निगरानी की जा रही है ।