Thursday, September 24, 2026

इस वर्ष प्रथम 03 माह में सड़क दुर्घटनाओं में 11.45 प्रतिशत, मृत्यु में 13.42 प्रतिशत एवं घायलों की संख्या में 7.84 प्रतिशत की कमी, सड़क सुरक्षा उपायों का सबकी सहभागिता से हो बेहतर क्रियान्वयन: मुख्य सचिव श्री जैन  , समस्त शासकीय वाहन चालकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण: सड़क सुरक्षा नियमों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

रायपुर, 11 अप्रैल 2022/मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सबकी सहभागिता से सड़क सुरक्षा के उपायों का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव श्री जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
मुख्य सचिव श्री जैन ने सड़क यातायात में सुधार के लिये सभी विभागों को शासकीय वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण, सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रशिक्षण के लिए पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय वाहन चालक सड़क सुरक्षा के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में दिखें। इसी तरह सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार हेतु ट्रामा संेटर के उन्नयन तथा समस्त शासकीय व निजी एम्बुलेंस की मैपिंग के लिए पोर्टल तैयार किया जाए।