Thursday, July 2, 2026

ई-बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, 7 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

हैदराबाद। सिकंदराबाद में एक ई-बाइक शोरूम में आग (fire broke out at e-bike showroom) लगने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. घटना सोमवार शाम की है. हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी वी आनंद ने कहा कि सात लोगों की मौत की खबर है.
घायलों को गांधी और यशोदा अस्पतालों में भर्ती किया गया. मौके पर दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगी रही. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग में कई ई-बाइक जलकर खाक हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर शोरूम में आग लगने के बाद इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित रूबी लॉज में भारी धुआं फैल गया. इस दौरान दमकलकर्मियों ने 9 लोगों को रेस्क्यू किया.

 

आग से मची अफरा-तफरी

 

इमारत में आग लगने की खबर मिलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. कुछ मेहमानों ने कथित तौर पर खुद को बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी. राज्य के पशुपालन मंत्री टी. श्रीनिवास यादव मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत अभियान की निगरानी कर रहे थे.