Friday, July 31, 2026

एम्स अफसर ने बड़बोले गार्ड को बंद कमरे में जूतों से पीटा- अफसर के परिवार के बारे में अश्लील बातें करने का ऑडियो क्लिप मिला

रायपुर: एम्स में एक सिक्योरिटी गार्ड को अस्पताल के अफसर ने पीट दिया। अब इस घटना के बाद अस्पताल के सभी सुरक्षाकर्मी एक जुट हो गए हैं। काम बंद करने अफसर पर कार्रवाई जैसी बातों को लेकर एम्स प्रबंधन और गार्ड्स के बीच खींच-तान जारी है। अस्पताल में रिखी राम वर्मा बतौर सुरक्षाकर्मी काम करता हैं। रिखी ने बताया कि एम्स में पदस्थ असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर विपिन कुशवाहा ने मुझे कल अपने कैबिन में बुलवाया था। जब मैं अंदर गया तो उसने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद मुझे जूते से पीटने लगा। हम इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रिखी का दावा है कि ऑडियो में आवाज उसकी नहीं है, बेवजह अफसर ने उसके साथ मारपीट की है। मारपीट की ये घटना शुक्रवार की है। शनिवार को इस मामले में फिर से शिकायत लेकर सुरक्षाकर्मी पुलिस के पास गए हैं। आमानाका थाने की पुलिस इस मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई की बात कह रही है।