Korba में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के 16 से अधिक गांवों के भूविस्थापित ग्रामीणों ने बुधवार को कटघोरा एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण रोजगार, मुआवजा, पुनर्वास, वंश वृक्ष, ऑनलाइन रिकॉर्ड सुधार और राजस्व त्रुटियों के लंबित मामलों को लेकर नाराज नजर आए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तहसील और पुनर्वास शाखा में काम कराने के लिए रिश्वत मांगी जाती है और बिना पैसे दिए मामलों को लंबे समय तक लंबित रखा जाता है। ग्रामीणों ने एसईसीएल पर भूमिहीन परिवारों को बसाहट अधिकार नहीं देने और ड्रोन सर्वे के जरिए कम मुआवजा तय करने का भी आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।








