Monday, September 28, 2026

कम वर्षा से प्रदेश में 25 से 30 प्रतिशत फसल का नुकसान…कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

रायपुर। कम वर्षा से अब तक 25 से 30 प्रतिशत फसलों का नुकसान हो चुका है, लेकिन छत्तीसगढ़ में हाल की बारिश से खरीफ फसलों में जान आ गई है. 12 लाख हेक्टेयर के सिंचित क्षेत्रों में से 11 लाख हेक्टेयर में बांधों से पानी दिया गया था. यह बात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने राज्य में सूखे की स्थिति पर चर्चा में कही.

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राज्य सरकार द्वारा रविवार को आईएएस और एसएएस के अधिकारियों के तबादले पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि प्रशासनिक दक्षता और सक्रियता के लिहाज से मंत्रालय से लेकर फील्ड के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. यह रूटीन के स्थानांतरण के अलावा और कुछ भी नहीं है.