Sunday, May 10, 2026

कर्नाटक में हिजाब के बाद गीता पर विवाद:मंत्री बोले- भगवद् गीता कम्युनल नहीं, स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए इसे पढ़ाना जरूरी

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब भगवद् गीता विवाद तूल पकड़ने लगा है। हिजाब विवाद में खुलकर बोलने वाले राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने अपना रुख वैसे ही कड़ा रखा है जैसै हिजाब विवाद के वक्त रखा था।

 

उधर, कांग्रेस ने भी विरोध शुरू कर दिया है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री से जब इस मुद्दे पर बातचीत की गई तो उन्होंने साफ कहा, ‘अगर गीता नैतिक शिक्षा का हिस्सा बने तो आपको तकलीफ है क्या? गीता कम्युनल नहीं, उसमें जीवन जीने की कला के बारे में सूत्र मौजूद हैं। आज के दौर में तमाम तरह के तनावों से गुजर रहे स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए इसे पढ़ाया जाना जरूरी है। इससे उन्हें अपनी प्रैक्टिकल लाइफ की दिक्कतों से निपटने में मदद मिलेगी। कांग्रेस को तो वंदेमातरम भी कम्युनल लगता है, लेकिन मंदिर तोड़ने वाला अकबर कम्युनल नहीं लगता था।’