Sunday, September 20, 2026

कलाकार पर हमला, ​​​​​​​बिलासपुर में स्टेज पर सिंगर को रॉड से पीटा

knn24.com/बिलासपुर में छत्तीसगढ़ी गाने के एक स्टेज सिंगर से गुरुवार देर रात युवकों ने जमकर मारपीट की। कलाकार के घर का दरवाजा तोड़कर घुसे युवकों ने उसकी रॉड से पिटाई की। इस दौरान उसके मामा का बेटा बीच बीचाव करने आया तो उसे भी बुरी तरह से पीटा। इस पर परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकले। सारा विवाद पुराने लेनदेन को लेकर हुआ है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पेंडारी निवासी राजू अंचल छत्तीसगढ़ी गाने का स्टेज प्रोग्राम करते हैं। उसका तिफरा निवासी मोनू साहू से रुपयों को लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि मोनू साहू गुरुवार रात करीब 12.30 बजे मोनू अपने साथियों के साथ आया और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। आते ही उसने गालियां देनी शुरू कर दी। राजू ने विरोध किया तो आरोपियों ने एडवांस लिए 30 हजार रुपए मांगने लगे।