Wednesday, July 1, 2026

किसान पुत्र ने प्रतिष्ठित IES परीक्षा में हासिल किया दूसरा रैंक, चला चुके हैं रिक्शा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के एक किसान के बेटे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित भारतीय आर्थिक सेवा  परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल कर केंद्र शासित प्रदेश का नाम रौशन किया है. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर से करीब 80 किलोमीटर दूर सुदूर निगीनपोरा कुंड गांव के रहने वाले तनवीर अहमद खान ने प्राथमिक शिक्षा सरकारी प्राथमिक स्कूल कुंड से और बाद में सरकारी हाई स्कूल वाल्तेंगू से प्राप्त की है.

उन्होंने कहा कि खान ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, रजलू कुंड से कक्षा 12 पास की और 2016 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज अनंतनाग से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की.