Wednesday, July 1, 2026

VIDEO: अफगान सेना ने एयरस्ट्राइक कर तालिबान ठिकाने किए तबाह, 10 से ज्यादा आतंकी ढेर

 

कंधार: अफगानिस्तान (Afghanistan) के कंधार प्रांत में सेना के एक एयरस्ट्राइक (AAF Airstrike) में तालिबान (Taliban) के न केवल ठिकाने तबाह हुए हैं बल्कि दस से ज्यादा तालिबानी विद्रोही मारे गए हैं. अफगानिस्तान सरकार द्वारा ट्विटर पर जारी एक वीडियो में तालिबान विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए गए एक ठिकाने को रक्षा बलों द्वारा हवाई हमले में नष्ट होते देखा जा रहा है.

 

अफगान सरकार ने कहा है कि कंधार प्रांत के झेराई जिले में हुए हमले में दस से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और कई घायल हुए हैं. सरकार ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में कई बड़े शहरों में हुई लड़ाई में कम से कम 250 ऐसे विद्रोही मारे गए हैं, जबकि लगभग 100 घायल हुए हैं.