Tuesday, September 29, 2026

कुत्तों में फैली अजीब बीमारी , इंफेक्शन के 2 दिन के भीतर हो जाती है मौत

कोरबा के एक उपनगर बांकीमोंगरा में कुत्तों की शामत आ गई है । पिछले कुछ दिनों से कुत्तों को ऐसी बीमारी ने घेर लिया है जिसके कारण कई कुत्तों की अब तक मौत हो चुकी है । पशु चिकित्सक का कहना है इंफेक्शन की वजह से कुत्तों की एक-दो दिन में मौत हो रही है । पशु चिकित्सालय में पालतू कुत्तों को लेकर लोग पहुंच रहे हैं । पशु चिकित्सक आर के अग्रवाल ने बताया कि यह बीमारी सभी जगह फैली है । समय पर इलाज हो जाने से डॉग पूरी तरह ठीक हो जाता है लेकिन विलंब होने से एक-दो दिन में ही डॉग की मौत हो जाती है ।

 

वहीं पशु चिकित्सक ने कुत्ता पालको से आग्रह किया है कि वह जैसे ही अपने कुत्ते में बीमारी के कोई लक्षण देखें तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। बहरहाल कोरोना से परेशान लोग अब कुत्तों में फैल रही बीमारी से परेशान हो गए हैं । देखना है कि इन कुत्तों में फैल रही इस बीमारी पर कब तक नियंत्रण हो पाता है ।