कोरबा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा संभाग प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल की अध्यक्षता में गेवरा-दीपका क्षेत्र एवं सीईडब्ल्यू गेवरा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, क्षेत्र में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री अग्रवाल ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सक्रिय इकाइयों और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से श्रमिक हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कोयला मजदूर सभा सदैव श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए संघर्षरत रही है तथा भविष्य में भी मजदूरों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी भूमिका निभाती रहेगी। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा प्रत्येक कार्यस्थल पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का संचालन केंद्रीय सचिव सह गेवरा दीपका जे सी सी गिरजा साहू द्वारा किया गया, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि आप अपनी क़ाबिलियत अपने नेतृत्व क्षमता को खुलकर सामने लाए, अपनी जवाबदेही ले और संगठन को मजबूत करने खुलकर अपने आप को प्रोजेक्ट करें, नेता बने और दिखाए कि आपकी नेतृत्व क्षमता को किस तरह से दबाकर रखा गया और आगे बढ़ने से रोका गया

श्री साहू ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आइये सामने आइये और कोयला मजदूर सभा का मोर्चा संभालिए, जो हुनर आपमें नेतागिरी का है उसे दिखाइये साथ ही उन्हें भी पता चले कि आप संगठन हित मे बहुत आगे बढ़ सकते थे पर आपको डोमिनेट करके कैसे रखा गया
बैठक मे गेवरा दीपका, CEWS गेवरा एवं कुसमुंडा क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सैंकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे
कुसमुंडा क्षेत्र से केंद्रीय सचिव सह क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू, नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष आर. एस. पाल, कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश प्रधान की विशेष उपस्थिति रही
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक स्थिति से अवगत कराया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में केदारनाथ अग्रवाल, गिरिजा साहू, अशोक कुमार साहू (कुसमुण्डा), आर. एस. पाल(कुसमुंडा ), कमलेश प्रधान (कुसमुंडा ), दीपक दूबे,विनय कुमार जायसवाल, छत्रपाल दास, दीपू चर्मकार, राकेश सिंह, धन सिंह, शशांक खरे, दादूराम गढ़वाल, धनसाय, आशीष कुमार, पी. एन. वर्मा, सुखराम, मेदनी प्रसाद सोनी, धरमसिंह, सुशील, राधेश्याम, मनमोहन दास महंत, छोटेलाल साहू, दौलत भाठिया, सुकरू लाल गडेश्वर, कुणाल यादव, सरोज साहू, बसंत कुमार साहू, महेश्वर साहू, विजय कुमार, शिव कुमार, श्यामता साहू, गौरव सिंह, डोलाराम साहू, लक्ष्मण प्रसाद, परमानंद सिंह, गजानंद राठौर, कार्तिकराम कुर्रे, जगदीश सिंह, मिट्ठू लाल साहू, वैभव कुमार, आर. एन. गुप्ता, अनुराग, मदन लाल, विकास सिंह, खीरोज शंकर, सतीश, सुख सागर दास, राज कुमार, दिलेश कुमार, हरीश रात्रे, जय कुमार, शैलेन्द्र कुमार यादव, नंद कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, दीपक राठौर, गजानंद राठिया, घनश्याम राठिया, राजेन्द्र, लकेश्वर प्रसाद, सी. एस. ठाकुर, जवाहर लाल, बिनोद कुमार सतनामी, नोखे दास, कृष्ण गोपाल मिश्रा, दिनेश्वर प्रसाद साहू, बी. डी. कुलदीप, राजेश सिंह, वीरेंद्र राठौर, लक्ष्मी चंद्रा, सोनू कुमार, सुशील पांडे, रोहित कुमार, बिनोद दास, पिंटू राय, एवं अन्य सैकड़ो की संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए |
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने एवं मजदूर हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।











