कोरबा।जिले में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों की मनमानी और धमकियों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश कुमार ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी की शिकार हुई महिलाओं को अन्य माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट द्वारा लोन रिकवरी के नाम पर डराया-धमकाया जा रहा था। इस मामले में अब तक 11 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अब तक 9 प्रकरणों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष मामलों में आरोपियों की सघन तलाश की जा रही है।







