Saturday, August 1, 2026

कोरबा: फर्जी लूट मामले में 3 गिरफ्तार, नकद बरामद

कोरबा:- कोरबा पुलिस को फर्जी लूट मामले में बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक आरोपी विद्याचरण बंजारे, हरीश खूंटे और प्रखर सासेन को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस मामले में बताया कि लूट की मनगढ़न्त कहानी बताकर मालवाहक ऑटो चालकों ने 98,000 गबन किया था. शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए पूछताछ शुरू की. और आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई।