Wednesday, September 30, 2026

कोरबा ब्रेकिंग: अधिवक्ताओं ने घेरा कलेक्टोरेट, जमकर की नारेबाजी

कोरबा। कोरबा जिला कलेक्टोरेट परिसर में अधिवक्ताओं ने घेराव कर दिया है। नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में अधिवक्तागण कलेक्टोरेट पहुंचे और परिसर में बैठकर नारेबाजी करना शुरू कर दिए। अधिवक्ताओं द्वारा बताया जा रहा है कि जिला दंडाधिकारी न्यायालय में एक प्रकरण की पैरवी करने गए अधिवक्ता आरएन राठौर के साथ रिकार्ड को लेकर जिन शब्दों का उपयोग किया गया उसे अभद्र कहा जा रहा है। दोपहर करीब 3-4 बजे के मध्य हुए इस घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन राठौर ने अन्य अधिवक्ताओं को दी और देखते ही देखते आक्रोश भड़क उठा। अधिवक्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर ने पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया किन्तु बात नहीं बनी। अधिवक्ता संघ इस पूरे घटनाक्रम के लिए अधिवक्ता आरएन राठौर से माफी मांगने पर अड़ा हुआ है।