Friday, March 13, 2026

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़: हाथियों की निगरानी से लौटते समय बड़ा हादसा, पसान रेंजर और चालक गंभीर रूप से घायल

कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाथियों की मूवमेंट की जानकारी मिलने पर रातभर ड्यूटी कर वापस लौट रहे वन विभाग के पसान रेंजर मनीष सिंह और उनके चालक की स्कॉर्पियो वाहन पेड़ से टकराने के कारण भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाथियों की सूचना पर गए थे मौके पर

शनिवार देर रात पिपरिया क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने की सूचना मिली थी। रेंजर मनीष सिंह और चालक तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने तथा छेड़छाड़ न करने की सलाह दी।
हाथी मित्र दल की मदद से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के बाद दोनों अधिकारी रात में ही वापस लौट रहे थे।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से भिड़ी

वापसी के दौरान पसान रोड पर उनकी स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
हादसे में रेंजर मनीष सिंह के सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक भी badly injured हुआ।

राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

रेंजर मनीष सिंह को बिलासपुर रेफर किया गया

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रेंजर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। चालक का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।