Tuesday, March 31, 2026

कोरबा ब्रेकिंग: सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल, लापरवाह ट्रक चालक फरार

कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। तानाखार के पास हुए सड़क हादसे में बीते दिनों जहां तीन लोगों की मौत हो गई थी वहीं बीती रात उरगा ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।