कोरबा में गुरुवार सुबह राताखार गणेश मंदिर चौक क्षेत्र में नगर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित कबाड़ कारोबारी से जुड़े अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई अवैध कब्जों और बिना अनुमति बनाए गए निर्माणों को लेकर की गई है। मौके पर नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही और कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
सुबह से तैनात रहा भारी पुलिस बल
कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा। प्रशासन ने संभावित तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया था।
कबाड़ कारोबारी से जुड़े निर्माणों पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई कथित कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू उर्फ “बरबट्टी” से जुड़े मकानों और निर्माणों पर की गई है। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई के समय वह जिला मुख्यालय से बाहर था।








