कोरबा में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो महिलाएं घायल

कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी टंकी नर्सरी नगर में नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाएं घायल हो गईं। आरोप है कि पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित परिवार सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में खिलौने बेचकर जीविका चलाता है। परिवार की सदस्य किरण ने बताया कि पड़ोसी दीपक और उसके सहयोगी घर के सामने नाली में कचरा व राख फेंकते थे। मना करने पर विवाद बढ़ गया और बाद में आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिससे किरण और उसकी बहन घायल हो गईं।

वहीं पीड़ितों के पुलिस पर लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।