Sunday, May 3, 2026

कोरबा में रेलवे सामग्री की बड़ी चोरी, 2 करोड़ का सामान गायब, नई रेल लाइन प्रोजेक्ट प्रभावित

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ब्रिज से करीब 30 टन लोहा चोरी होने के बाद अब चोरों ने रेलवे पटरी और उससे जुड़े भारी लोहे के पुर्जों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की रेलवे सामग्री चोरी कर ली है। मामला बांकी मोंगरा और कटघोरा थाना क्षेत्र का है, जिससे रेलवे और निर्माण एजेंसी में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा से कुचेना-जटगा तक लगभग 60 से 65 किलोमीटर के दायरे में रेलवे का करोड़ों रुपये का सामान गायब मिला है। चोरी की ये घटनाएं अलग-अलग दिनों में हुई हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले 17 जनवरी को इसी क्षेत्र में लोहे के ब्रिज से करीब 30 टन लोहा चोरी होने की घटना सामने आई थी।

नई रेल लाइन को बनाया निशाना

दरअसल, गेवरा–पेंड्रा नई रेल लाइन परियोजना का कार्य जारी है। इस रेल लाइन को शिवाकृति प्राइवेट कंपनी द्वारा बिछाया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, चोरों ने नई बिछाई जा रही रेल पटरियों को काटकर चोरी कर लिया। इसके साथ ही ट्रैक, लोहे की प्लेटें और भारी मशीनरी के पुर्जे भी गायब हैं। चोरी गई सामग्री की कुल कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

तोड़फोड़ भी की, मजदूरों में दहशत

जांच के दौरान कई लोहे के पुर्जे कटे और टूटे हुए मिले हैं। चोरों ने निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा मशीन के शीशे भी तोड़ दिए हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी और मजदूरों में दहशत का माहौल है।

प्रोजेक्ट की समय-सीमा पर असर

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि इस चोरी से न केवल भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि नई रेल लाइन परियोजना की समय-सीमा पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बांकी मोंगरा और कटघोरा थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता