कोरबा शहर में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। जिले के रामपुर थाना अंतर्गत एमपी नगर में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने घर की आलमारी में रखे तीन लाख नगदी सहित लाखों रुपए कीमती सोने चांदी के जेवर की चोरी कर ली। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
दरअसल, चोर गिरोह के सदस्य पॉश कालोनी के सूने मकान को निशाना बना रहे हैं। घटना शनिवार देर रात घटित हुई। जानकारी के अनुसार एमपी नगर में राजकिशोर चौरसिया अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। पति-पत्नी शनिवार की शाम शहर में रहने वाले अपने बेटे रॉकी चौरसिया के घर गए हुए थे। वे रात अ
तीन लाख रुपए नगद सहित गहनों की चोरी
सुबह राजकिशोर चौरसिया अपनी पत्नी के साथ वापस घर लौटे तो मकान में लगा ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारे सामान अस्त-व्यस्त और बिखरे पड़े हुए थे। मकान में ताला तोड़कर घुसे शातिर चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से घर को खंगाला था। चोरों ने आलमारी सहित अन्य स्थानों पर रखे तीन लाख रुपए नगदी के अलावा सोने की तीन नग अंगूठी, दो नग नथ, चांदी के पायल सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए है।
धिक हो जाने के कारण बेटे के घर ही ठहरे थे।








