knn24news/ कोरबा। जिले में 16 दिनों के बाद वैक्सीन पहुंची है। टीका लगवाने युवाओं की केन्द्रों में भीड़ देखी जा रही है। 7000 डोज मिले वैक्सीन को 48 केन्द्रों में वितरित किया गया है। पंजीयन प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है।
टीका करण केन्द्रों में वैक्सीन आने के बाद युवाओं में टीका लगवाने की होड़ लग गई है। सुबह से ही केन्द्रों में लोगों की कतार देखी जा रही है। दर रात वैक्सीन की प्राप्ति होते ही सघन आबादी वाले केन्द्रों में भेजी गई। जिले में अब तक 18 वर्ष से अधिक आयु के 33588 लोगों को टीका लग चुका है। इस आयु वर्ग के 6.50 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। इनमे 64 हजार शिशुवती अतिरिक्त महिलाएं शामिल हैं। जितनी मात्रा में वैक्सीन की प्राप्ति हुई है वह पर्याप्त नहीं है। टीका करण अभियान के प्रभारी अधिकारी की माने तो आगे भी नियमिमित वैक्सीन की आपूर्ति जारी रहेगी इसके बार में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
शहरी बन क्षेत्रों के 16 केन्द्रों में सुविधा
निगम क्षेत्र के 18 में से 16 केन्द्रों में ही वैक्सीन आपूर्ति की गई है। विभागीय अधिकारी की माने तो एक केन्द्र में 120 डोज ही उपलब्ध कराए गए है। उपलब्ध डोज को ए पी एल, बी पी एल और अंत्योदय हितग्राहियों में बांटा गया है। शहरी क्षेत्र के केन्द्रों कम भीड़ देखी जा रही है वहीं जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ कम है। जिस मात्रा में वैक्सीन आई है उससे दो से तीन घंटे में खत्म होने की संभावना है।
5 वर्ष से अधिक आयु वाले 17000 लोगों का टीका शेष
जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वालो का टीका करण जारी है। इस आयु वर्ग के 17000 लोगों का टीका करण शेष है। जून माह के अंत तक इस आयु के सभी लोगों के टीका करण पूरा होने की संभावना है। टीका लगवाने को लेकर लोगों में जागरूकता देखी जा रही है।











