Wednesday, October 21, 2026

कोरबा: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से बंदर की मौत

कोरबा। जिले के रामपुर सिंचाई कॉलोनी में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो बंदर पेड़ पर उछल-कूद कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक एक बंदर का संतुलन बिगड़ गया और वह पास से गुज़र रही 11 केवी की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया।

तेज़ करंट लगने से बंदर बुरी तरह झुलस गया और देखते ही देखते वह नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी के लोग भयभीत हो गए और बच्चों को बाहर खेलने से रोक दिया गया।