Monday, September 28, 2026

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए लूट:दिल्ली में 3 बदमाश घर में घुसे, अंदर मौजूद व्यक्ति को पीटकर रस्सी से बांधा फिर वारदात को अंजाम दिया

दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में घर में घुसकर लूटपाट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान आरके पुरम निवासी शुभम (20), निजामुद्दीन निवासी आसिफ (19) और जामिया नगर निवासी मोहम्मद शरीफुल मुल्ला (41) के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने शुभम को उसके दो साथियों के साथ सरोजिनी नगर इलाके में लूट की स्कूटी चलाते हुए पकड़ा।

मुख्य आरोपी शुभम ने अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि वह उससे रूठी हुई थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने शुभम नाम के अपराधियों के करीब 150 डॉक्यूमेंट चेक किए और आरोपियों की पहचान की। इससे पहले शुभम के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, आसिफ और मुल्ला के खिलाफ तीन-तीन मामले दर्ज हैं। उनके पास से दो स्कूटर, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, कपड़े, जूते, बैग और एक कलाई घड़ी बरामद हुई।