
पाली के वार्ड क्रमांक 13 स्थित एक मकान के बाजू में स्थित गैराज में खड़ी एक कार जल गई। वहीं माैके पर रखा एक गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। इससे गैराज की दीवार व आग की लपटाें से घिरी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गई। हालांकि इस घटना के से मकान में रहने वाले लाेग को किसी तरह को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सभी पूरी रात दहशत में रहे।
घटना रात में पाली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में हुई। बीईओ ऑफिस के सामने मनोज वर्मा निवासरत हैं। रात में भाेजन के बाद 11 बजे घर के लाेग साे गए थे। इसी बीच रात करीब 12.30 बजे मकान में धुंआ भरने से घर के लाेगाें की नींद खुल गई। दरवाजा खोलकर देखने पर मकान के सामने गैराज में खड़ी कार आग की लपटाें से घिरी थी। गैराज मकान के पाेर्च में ही बना है।
कार में आग लगने के कारण घर के अंदर धुंआ भर गया था, जिससे घर के लाेगाें की नींद खुली। इसे देखते हुए घर के लाेग पीछे के दरवाजे से हाेकर मकान से बाहर निकल गए। माैके पर भरा हुआ गैस सिलेंडर भी रखा था, जो आग की चपेट में आने से फट गया। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी भी माैके पर पहुंच गए। इसके बाद पानी, रेत छिड़कर कर करीब डेढ़ घंटे घंटे की मशक्कत के बाद बाद अाग पर काबू पाया गया।











