

कोरबा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश को स्वच्छ बनाने स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनावाने के साथ ही उन्हे जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कोरबा के सरईश्रृगांर में पीएम के महत्वकांक्षी योजना पर पलीता लग रहा है। यहां ग्रामीणों के लिए बनवाए जा रहे अधिकांश शौचालय आधे अधूरे है। जिसके कारण मजबूरन लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। स्थानीय भाजपा नेता लंबोदर कश्यप के अनुसार जनप्रतिनिधियों को द्वारा कार्यो के संबंध में उदासीन रवैया अपनाया जा रहा हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। लंबोदर कश्यप ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही है।











