कोरबा – पाली ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत उतरदा 2 अक्टूबर की महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित ग्राम सभा में जवाब दिए बिना ही सचिव ईश्वर पोर्ते व रोजगार सहायिका निर्मला टेकाम चले गए। गांव के युवा मनमोहन राठौर ने बताया कि ग्राम सभा में सचिव से जानकारी मांगने पर उठकर चले गए । सरपंच ओमकार नेटी के कार्यकाल में 20 साल से उतरदा पंचायत में राज कर रहे है सचिव ईश्वर सिंह पोर्ते और रोजगार सहायिका निर्मला टेकाम ग्राम पंचायत उतरदा ग्राम सभा में आम नागरिक के द्वारा कुछ मुद्दों की बात करने पर आ रहा हु करके सचिव ईश्वर सिंह पोर्ते एवं रोजगार सहायिका निर्मला टेकाम ग्राम सभा छोड़ कर भागे जिससे यह साबित होता है कि सरपंच, सचिव ,रोजगार सहायिका निस्कृय है ग्राम के युवा के द्वारा संबंधित अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है और सचिव व रोजगार सहायिका के ऊपर सक्त कार्यवाही करते हुए ऐसे निरक्रिय अधिकारियों को निलबित कर नया अधिकारी भेजा जाएं ।।











