Thursday, April 30, 2026

घर के अंदर घुसकर लड़ने लगे 2 भालू:कांकेर में दहशत में आए लोग घरों में दुबके; आधे घंटे बाद दीवार फांदकर दूसरे घर में घुसा भालू

कांकेर जिले में लोग उस समय दहशत में आ गए , जब 2 भालू घर के आंगन में ही घुस गए। दोनों अचानक अंदर आए और लड़ने लगे। ये देखकर परिवार के लोग डर गए और अपने आप को दरवाजे के अंदर कैद कर लिया। बताया गया कि दोनों भालू काफी देर तक घर के आंगन में ही लड़ते रहे। लोगों के काफी चिल्लाने के बाद उनमें से एक बाहर निकलने के लिए दीवार पर चढ़ गया। फिर अचानक दीवार से उतरकर वापस उस घर के पीछे वाले घर में चल गया। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

कांकेर शहर के कुछ इलाकों में भालू का आना तो आम बात है। मगर इस तरह से घर में घुसकर भालुओं के आपस में झगड़े के मामले कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन शनिवार सुबह ऐसा ही हुआ। शहर के शिव नगर वार्ड में सुबह लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, तभी 2 भालू् गली में पहुंचे। इसके बाद एक घर के अंदर जाकर आंगन तक पहुंच गए। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही दोनों आपस में झगड़ा करने लगे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। ये देखकर लोगों ने उन्हें भगाने का प्रयास किया। मगर उन पर कोई असर नहीं हुआ दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा होता रहा।