Saturday, April 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, 20 जुलाई से होगी शुरू, जानिए कितनी होंगी बैठकें…

knn24news. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है. 20 जुलाई से शुरू होकर सत्र 27 जुलाई तक चलेगा. सत्र के दौरान कुल छह बैठकें होंगी, जिसमें वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किए जाएंगे. इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा की ओर से सूचना जारी किया गया है.